ताज़ा ख़बरें

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार

के विरोध में आगर जिला बंद

  1. रिपोर्टर संजय जैन बड़ौद आगर मालवा

मध्य प्रदेश : आगर मालवा बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आज बुधवार को आगर

जिला मुख्यालय पर सर्व हिंदू समाज बड़ी संख्या में सड़क पर उतरा। जिसमें ‍संपूर्ण हिंदू समाज ने एकजुट

होकर धर्म की रक्षा का आह्वान किया। इसके साथ ही बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे

अत्याचार को अंतरराष्ट्रीय मंच और वैश्विक स्तर पर उठाने की मांग केंद्र सरकार से की गई। दोपहर 01

बजे जिला मुख्यालय पर स्थित पुरानी कृषि उपज मंडी में सर्व हिन्दू समाज का एकत्रीकरण रखा गया। यहा

पर आगर जिले के सुसनेर, बडौद, नलखेड़ा, सोयत, कानड, तनोडिया आदि जगहों से हजारों की संख्या में

सर्व समाज के लोग शामिल हुए। और एक सभा का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से सभी ने

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की जमकर निंदा की। उन्होंने कहा कि हिंदुओं व अल्पसंख्यकों पर

लूट, हत्या, आगजनी व महिलाओं के साथ किया जा रहा अत्याचार बेहद चिंताजनक है। पुरानी कृषि उपज

मंडी से निकाली गई जनआक्रोश रैली पुरानी तहसील चौराह, पुराने अस्पताल चौराह, सरकार वाड़ा , हाट

पूरा, सराफा बाजार, नाना बाजार, रातोड़ियो तालाब से होते हुए छावनी झंडा चोक पर पहुंची जहां पर एक

सभा का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी सँख्या में मातृशक्ति, युवा व सर्व हिन्दू समाज हजारों की संख्या में हाथों में तख्तियां लेकर रेली में शामिल हुए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!