ताज़ा ख़बरें

14दिसंबर 2024को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर एक बैठक सिविल कोर्ट गया के सभागार में आयोजित की गई।

14 दिसंबर 2024,को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर एक बैठक सिविल कोर्ट गया के सभागार में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया मदन किशोर कौशिक ने किया। बैठक में प्राधिकार के अध्यक्ष के द्वारा चिन्हित मामलों में नोटिस निर्गत करने एवं ज्यादा से ज्यादा मामलों के निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है। सभी न्यायिक पदाधिकारी को अपने कोर्ट के चिन्हित मामलों को चौकीदार एवं PLV के माध्यम से नोटिस तामील करने का निर्देश दिया गया । प्रधान न्यायाधीश महोदय ने बताया कि इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने विरुद्ध लंबित अपराधिक सुलहनीय वाद का निष्पादन कराए इस मौके पर सचिव अरविंद कुमार दास, सीजीएम रोमी कुमारी एवं अन्य न्यायिक दंडाधिकारीगण उपस्थित थें।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट हेड गया

त्रिलोक न्यूज ब्यूरो

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!