ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2024 की 246 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए भाजपा की विष्णु देव सरकार ने बड़ी खुशखबरी देते हुए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2024 की 246 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन जारी होने पर भाजपा नेता एवं प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व सदस्य मनीष पारख ने परीक्षा के तैयारी कर रहे सभी युवा साथियों से कहा है कि प्रदेश के युवाओं में असीमित क्षमता है और मैं उन्हें इस परीक्षा के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूँ। मनीष पारख ने कहा है कि युवा साथी अपने मजबूत इरादे और कड़ी मेहनत के साथ इस परीक्षा में शामिल होकर सफलता प्राप्त करें। भाजपा सरकार में पूरी पारदर्शिता से केवल प्रतिभावान को मौका मिल रहा है। भाजपा सरकार में हो रहे पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया प्रतिभावान अभ्यर्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। भाजपा नेता मनीष पारख ने पूर्वर्ती कांग्रेस सरकार को प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने दीमक की तरह मेहनती और काबिलियत रखने वाले युवाओं की नौकरी पर डाका डालने वाले भ्रष्ट अधिकारियों व माफियाओं को नेस्तनाबूद करने के लिए कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में युवाओं के लिए की गई PSC घोटाला की जांच “मोदी की गारंटी” भी पुरी हो रही है। PSC घोटाला में संलिप्त लोगों को सलाखों के भीतर डालने का काम भी शुरू हो गया है। बता दें कि, अभी हालही में मुख्यमंत्री विष्णु देव सरकार ने कांग्रेस शासनकाल में हुए पीएससी घोटाले की जाँच भी शुरू कर दी है। जिसे लेकर पिछले दिनों सीबीआई ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व चैयरमेन सहित इस मामले लिप्त लोगों पर कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार भी किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!