ताज़ा ख़बरें

झाबुआ जिले में राजस्व महाअभियान 3.0 के तहत ग्राम पंचायत में राजस्व शिविर का आयोजन 

जिले की तहसीलों और न्यायालयों में लंबित राजस्व प्रकरणों के निपटान के संबंध में ग्राम पंचायतवार शिविर का आयोजन

 

झाबुआ – शासन के निर्देशानुसार 15 नवम्बर 2024 से 15 दिसम्बर 2024 तक राजस्व महा अभियान 3.0 संचालित है, जिसमें राजस्व विभाग के महत्वपूर्ण कार्य जैसे नामांतरण, बटवारा, अभिलेख दुरुस्ती, नक्शा तरमीम व समग्र EKYC, फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किये जा रहे है। यह अभियान राजस्व रिकॉर्ड के डिजिटल और भौतिक सुधार, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निपटान और किसानों के लाभार्थी योजनाओं से जुड़ाव को सुनिश्चित करने हेतु चलाया जा रहा है।

 कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार “राजस्व महा अभियान 3.0” का सफल बनाए जाने हेतु जिले की तहसीलों और न्यायालयों में लंबित राजस्व प्रकरणों के निपटान के संबंध में ग्राम पंचायतवार शिविर का आयोजन किया जाकर निर्धारित लंबित कार्य का निराकरण कराया जा रहा है।

गुरुवार तक जिले में नामान्तरण 333, बंटवारा 12, अभिलेख दुरुस्ती 1, परंपरागत रास्तों का चिन्हांकन 1, नक्शा तरमीम 2286, आधार से खसरा लिकिंग (ROR) 4552, फार्मर रजिस्ट्री 23495, पीएम किसान ई केवाय सी 224, NPCI 186, राजस्व न्यायालय के नवीन प्रकरण 43 व स्वामित्व योजना के अंतर्गत ROR व ग्राउण्ड टूथिंग की कार्यवाही की गई है। शेष लंबित कार्य की कार्यवाही की जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!