
हम होंगे कामयाब‘‘ पखवाड़ा जिले में 10 दिसम्बर तक आयोजित होगा
बालिकाओं को दी पॉक्सो एक्ट एवं बाल विवाह निषेध के संबंध में जानकारी
खण्डवा 28 नवंबर, 2024 – जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु जिले में कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह के निर्देशानुसार विशेष जागरूकता अभियान ‘‘हम होंगे कामयाब‘‘ 10 दिसम्बर तक आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत गुरूवार को पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह निषेध के संबंध में ग्राम कोहदड के हाई स्कूल व कृष्णा एकेडमी परियोजना पंधाना में बालिकाओं को वीडियो दिखाकर पर्यवेक्षक द्वारा जानकारी दी गई। इस दौरान बालिकाओं को वीडियो के माध्यम से बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों व पॉक्सो एक्ट क्या है और यह एक्ट किस तरह बच्चों की मदद करता हैं, के बारे में जानकारी दी। परियोजना अधिकारी पंधाना श्री रूपसिंह सिसौदिया ने महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित की जा रही लाड़ली लक्ष्मी योजना व आंगनवाड़ी के माध्यम से दी जाने वाली अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।