ताज़ा ख़बरें

कांग्रेस ने संविधान को किताब माना, भाजपा ने ग्रंथ मानकर किया सम्मान,

संविधान की भावना को समझकर उसकी बातों को नीचे तक पहुंचाएं पार्टी कार्यकर्ता, ,,सेवादास पटेल,,

कांग्रेस ने संविधान को किताब माना, भाजपा ने ग्रंथ मानकर किया सम्मान,

भाजपा कार्यालय में संविधान के अमृत उत्सव पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन,

संविधान की भावना को समझकर उसकी बातों को नीचे तक पहुंचाएं पार्टी कार्यकर्ता, ,,सेवादास पटेल,,

खंडवा ।। आज पूरा देश संविधान के अमृत महोत्सव में शामिल हुआ है, बाबा साहब अंबेडकर के अध्यक्षीय कार्यकाल में 26 नवंबर 1949 को देश का संविधान तैयार हुआ और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया जिसका पालन आज पूरा देश कर रहा है,पूर्ववर्ती सरकारों ने संविधान में जो गलतियां की थीं, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी धीरे-धीरे उन्हें सुधार रहे हैं और संविधान को देश के अनुकूल बनाने का प्रयास कर रहे हैं, यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल ने संविधान के अमृत उत्सव पर भाजपा कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में कहीं, श्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान को किताब माना परंतु भाजपा ने ग्रंथ मानकर सम्मान किया है। कांग्रेस ने 90 बार संविधान का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या की है। धारा-370 और 35 ए इस देश के अनुकूल नहीं थी, मोदी जी ने संवैधानिक तरीके से उन्हें हटा दिया। महिला सशक्तीकरण की सिर्फ बातें होती थीं, लेकिन मोदी जी ने नारीशक्ति वंदन अधिनियम में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करके उसे साकार कर दिया। हमारा देश संविधान के मार्गदर्शन में निरंतर आगे बढ़ रहा है, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि संविधान के अमृत महोत्सव पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम को खंडवा महापौर अमृता अमर यादव, खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे, जिला महामंत्री राजेश तिवारी, अरुण सिंह मुन्ना ने भी संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का संकल्प है कि संविधान के माध्यम से 2047 में जब हमारी आजादी को 100 साल पूरे होंगे, तब तक भारत एक विकसित देश बने। आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से दुनिया का नंबर-1 देश बने। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि देश में हर जगह हमारा नेतृत्व हो। आज संविधान दिवस पर पार्टी कार्यकर्ता इसके लिए काम करने का संकल्प लें और संवैधानिक अधिकार ही नहीं कर्त्तव्यों को भी आत्मसात करें, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि संगोष्ठी कार्यक्रम में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात बाबा साहब अंबेडकर के फोटो पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया, आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल,विधायक कंचन मुकेश तनवे, महापौर अमृता यादव, महामंत्री राजेश तिवारी, अरुण सिंह मुन्ना,हरीश कोटवाले, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, दिनेश पालीवाल, प्रवक्ता सुनील जैन नगर अध्यक्ष सुधांशु जैन, आशीष राजपूत, दिना पंवार, राजू चांदमल जैन, बप्पी नरवाले, आशीष चटकेले,मंगलेश तोमर, ऋरंगी उपाध्याय, पीयूष शर्मा, कपिल अनजने, निलेश निदाने, रामसिंह रावत,हर्षा ठाकुर, प्राची टुटेजा सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे,

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!