
एडिटर/संपादक तनीश गुप्ता✍️
खंडवा ।। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय खंडवा द्वारा पर्यावरण संर्वधन हेतु जन जागृति के उद्देश्य से समय-समय पर अनेक आयोजन किए जाते हैं,इसी तारतम्य में संस्था द्वारा यह आवश्यकता महसूस की गई की सभी प्रकार से केवल बाहरी पर्यावरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं, परंतु वर्तमान समय आधुनिकता पूर्ण जीवन शैली के कारण समाज में घरों के अंदर भी प्रदूषण का असर बढ़ता जा रहा है,अतः आज हमे घरों के अंदर भी पर्यावरण संवर्धन की आवश्यकता महसूस हो रही है, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा हर घर हरियाली, हर घर खुशियली थीम पर जन जागृति कार्यक्रम जिसमें जनमानस को अपने घरों में 24 घंटे ऑक्सीजन उत्सर्जीत करने वाले पौधे कीट पतंगे मच्छरों को दूर भगाने वाले पौधों की संपूर्ण जानकारी देकर जागरूक करने और निशुल्क पौधे वितरण का आयोजन 14 नवंबर गुरुवार प्रातः 7:30 बजे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भाग्योदय भवन आनंद नगर में आयोजित होगा, इसी के साथ खंडवा जिले के लगभग 50 ग्रामों में जागरूकता हेतु अभियान चलाया जाएगा।