ताज़ा ख़बरें

छठ पूजा पर्व की तैयारीयो को लेकर महापौर ने किया गणगौर घाट का अवलोकन,

नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ का उपवास शुरू,

एडिटर तनीश गुप्ता

खंडवा।। छठ महापर्व वीगत कई वर्षों से खंडवा के गणगौर घाट पर उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, गणगौर घाट पर नगर निगम द्वारा साफ सफाई व्यवस्था के साथ ही टेंट बिजली व अन्य व्यवस्थाएं भी की गई है, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि निगम प्रशासन द्वारा पर्व को लेकर की गई व्यवस्थाओं को लेकर महापौर अमृता अमर यादव, परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, निगम आयुक्त प्रियंका राजावत पटेल बुधवार शाम गणगौर घाट पहुंचे और की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं जो कमियां देखी गई उसे पूर्ण करने के निर्देश दिए, दीपावली महोत्सव के पश्चात महापर्व छठ पूजा का त्योहार काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है। यूपी और बिहार में बड़े उत्साह के साथ यह पर्व मनाने की प्राचीन परंपरा है। पूरे जिले के साथ ही खंडवा में भी बड़ी संख्या में बिहार यूपी के व्रती परिवार निवास करते हैं। कुछ वर्षों से निगम प्रशासन द्वारा गणगौर घाट पर अच्छी व्यवस्था हो जाने के कारण छठ पूजा का यह कार्यक्रम उत्साह के साथ गणगौर घाट पर आयोजित हो रहा है। छठ पूजन समिति के अध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव ने बताया की आबना नदी के गणगौर घाट पर सूर्य उपासना के महापर्व छठ का पूजन 7 और 8 नवंबर को किया जाएगा। शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में निवास करने वाले यूपी-बिहार के व्रती परिवार एक साथ गणगौर घाट पर भगवान सूर्य की पूजा कर सुख-समृद्धि के साथ निरोगी काया की कामना करेंगे। नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ का उपवास शुरु हुआ, गुरुवार को अस्ताचल एवं शुक्रवार की सुबह उदयीगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर महापर्व छठ का पारण होगा। उन्होंने बताया पूजन के लिए सामग्री बिहार के मुजफ्फरपुर-सोनपुर से मंगाई गई है। गंगा जल से भगवान आदिदेव का गुरुवार शाम को अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं शुक्रवार की सुबह गाय के दूध से भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर दिया जाएगा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर गंगौर घाट पर निगम द्वारा तैयारियां की गई है बुधवार को नगर निगम की महापौर अमृता यादव ने गणगौर घाट पर तैयारियों का जायजा लिया। महापौर श्रीमती यादव ने निगम अमले को घाट पर सफाई के साथ सीढ़ियों पर जमी काई को साफ कराने के निर्देश भी निगम अमले को दिए। निगम की टीम गणगौर घाट पहुंचे वाले मार्ग पर सफाई के साथ रंग रोगन भी पूर्ण कर लिया है। महापौर के साथ गणगौर घाट पर परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, समाजसेवी सुनील जैन, प्रियांशु चौरे,रानूलाला, वार्ड पार्षद किरण प्रेम गोयल, निगम आयुक्त प्रियंका राजावत, कार्यपालक यांत्रिक राधेश्याम उपाध्याय, गौरव खरे, भूपेंद्र सिंह गणेश यादव जाकिर अहमद, मनीष पंजाबी, अजय पटेल, भुवन श्रीमाली अंकुश पटेल मौजूद रहे। अध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव के साथ ही के.के सिंह, अंकेश वर्मा, अंकित सिंह, प्रशांत शर्मा, अभिषेक सिंह,रणजीत सिंह, सुधीर शर्मा, संतोष शर्मा, आलोक तिवारी, उमेश ढाकसे, सुभाष सिंह,पिंटू दरबार माधव झा, दुर्गेश पांडे ने सभी श्रद्धालुओं से छठ पूजा के इस कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!