ताज़ा ख़बरें

*खंडवा नगर निगम में महापौर अमृता अमर यादव ने दीप शृंखला प्रज्वलित कर दी “स्वच्छ दिवाली, शुभ दिवाली” का संदेश*

खबर नगर निगम से..

जिला संवाददाता-
तनीश गुप्ता

खण्डवा-खंडवा महापौर अमृता अमर यादव ने दीपावली पर्व के अवसर पर नगर निगम प्रांगण में दीप शृंखला प्रज्वलन कर “स्वच्छ दिवाली, शुभ दिवाली” का संदेश जन-जन तक पहुँचाया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों द्वारा दीपों से “स्वच्छ दिवाली, शुभ दिवाली” शब्दों की सुंदर रचना की गई, जिसे महापौर अमृता अमर यादव ने प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर यादव, एमआईसी सदस्य सोमनाथ काले, राजेश यादव, वरुण बावरे, समस्त पार्षद गण, नगर निगम आयुक्त प्रियंका राजावत, उपायुक्त सचिन सितोले सहित निगम के कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन के साथ आतिशबाजी का आयोजन भी किया गया, जिसने इस उत्सव में चार चांद लगा दिए और उपस्थित जनसमुदाय में खासा उत्साह भर दिया।

महापौर अमृता अमर यादव ने इस अवसर पर समस्त शहरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और सभी से आग्रह किया कि इस पर्व को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए मनाएं, ताकि हमारे खंडवा का वातावरण भी पवित्र और स्वच्छ बना रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!