अन्य खबरेताज़ा ख़बरें

खाचरोद शहर में पहली बार गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

वॉइस ऑफ खाचरोद के तहत गायन प्रतियोगिता

खाचरोद –  खाचरोद शहर में  युवा प्रतिभाओं को गायन में उभारने के लिए खाचरोद के युवाओं ने वाइस ऑफ खाचरोद कार्यक्रम कर बीड़ा उठाया | इ‌सको लेकर खाचरोद शहर व आस-पास के युवाओं का ऑडिशन भी करवाया जिसमें कई  प्रतिभाओं ने उम्मीद से कई गुना गायन प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन दी | कार्यक्रम के संयोजन पार्षद नारायण मंडावलिया ने बताया की हमारे पास बहुत सारे युवा आते और हमेशा बोलते थे कि खाचरोद शहर में सभी प्रतियोगिता होती है पर गायन प्रतियोगिता नही होती आप हमारे लिए कोई प्रतियोगिता करवाईये | ये बात हमने हमारे साथियों को बताई और सभी तैयार हो गए और हम सब ने मिलकर ये बीड़ा उठाया की हम खाचरोद शहर के साथ ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक मंच देंगे और हमने इस उद्देश्य से कार्यक्रम भी करवाया | कार्यक्रम तीन भागों में चलेगा पहले प्रतिभाओं का ऑडिशन लिया गया जिसमे लगभग 100 प्रतिभावों ने भाग लिया | ऑडिशन के आधार पर इन प्रतिभाओं का चयन दूसरे राउंड में हुआ और अंत में फाइनल में इनका चयन होगा | कार्यक्रम में जज के रूप में पूजा अग्रवाल,आकाश भंवारिया दोनो रतलाम,शुभम सेन उन्हेल से | उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्षद नारायण मंडावलिया,समाजसेवी रईस मेव,युवा व्यवसाई सुनील माहेश्वरी,एडवोकेट जितेंद्र जैन,युवा व्यवसाई वैभव चौहान,नगर की होनहार गाईका प्रिया ठाकुर,नवीन जैन,मोनू जैन,रोहित अरोड़ा,अरुण पाटीदार आदि का सहयोग रहा।


Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u456938103/domains/triloknews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-actions.php on line 114
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!