आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया नगर पालिका में आय से ज्यादा हो रहा खर्च
नेता प्रतिपक्ष जिनेश जैन एवं कांग्रेस पार्षदों ने जताया विरोध
गाडरवारा। बीते दिवस नगर पालिका परिषद के सभागार कक्ष में परिषद की बैठक आहूत की गई। बैठक में करीब 19 विषय रखे गए जिसमें नगर विकास और सौंदरीकरण के लिए विषय रखे गए यहां तक की गौशाला बनाने के विषय पर भी काफी देर तक चर्चा हुई इसके पहले भी परिषद की बैठक में बहुत से कार्य स्वीकृत हुए लेकिन नगर पालिका की तंगी के कारण अभी तक कुछ ही कार्य हो पाए हैं और बहुत सारे स्वीकृत कार्य अधर में लटके हुए हैं अभी 1 साल पुराने कार्य नहीं हो पाए हैं और नए कार्यों के लिए बैठक में विषयों पर चर्चा हो गई वर्तमान में नगर पालिका पर तंगी बनी हुई है यहां तक की नगर पालिका की जमा राशि की एफडी तक तोड़ने के लिए पिछली बैठक में स्वीकृत हो गई थी जब इस विषय पर नेता प्रतिपक्ष जिनेश जैन एवं कांग्रेस पार्षदों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वर्तमान में नगर पालिका की स्थिति बेहद खराब है नगर पालिका पर विद्युत बिल करीब 1 करोड़ रुपया बकाया चल रहा है करीब 80 लाख रुपए दैनिक वेतन भोगियों को मिलकर तनखा बट रही है। नगर पालिका की आय 50 लाख हो रही है और खर्च करोड़ में जा रहा है शासन के अनुसार खर्च 65% तक किया जा सकता है लेकिन वर्तमान में गाडरवारा नगर पालिका का 93% है स्थिति आमदनी अठन्नी खर्चा रुपए के समान है। नगर पालिका को अपनी स्थिति सुधारने के लिए वसूली पर विशेष ध्यान देना होगा। मेरे द्वारा बैठक में नए कामों के पहले पूर्व के कामों का ध्यान आकर्षण कराया गया पहले जो पुराने कार्य स्वीकृत हैं उनका कार्य होना अति आवश्यक है नगर पालिका द्वारा करोड रुपए जल आवर्धन योजना मैं खर्च किए गए लेकिन हितग्राहियों को पानी अभी तक नहीं मिल पा रहा है। शहर में आवारा पशुओं से आए दिन घटना घटित हो रही हैं लेकिन नगर पालिका की हांकागैंग नजर नहीं आ रही है। जब तक नगर पालिका अपने खर्चों पर लगाम नहीं लगाती तब तक शहर का विकास अधर में लटका रहेगा।
101 पार्थिव शिवलिंग एवं 12 ज्योतिर्लिंग स्वरूप रुद्राभिषेक कार्यक्रम संपन्न
18 hours ago
तुलसी पुण्यतिथि उत्सव द्वितीय दिवस… आवत ही हरसे नहीं नैनन नहीं सनेह, तुलसी तहां न जाइए कंचन बरसे मेह
18 hours ago
अनाथ और परित्यक्त बच्चों की सेवा के लिए दीपमाला विधाणी को मंत्री श्री शाह ने किया सम्मान सम्मानित।
18 hours ago
खंडवा के 125 वर्ष प्राचीन पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में कल होगा महामस्तकाभिषेक
18 hours ago
नवागत आरटीओ निशा चौहान से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, यातायात व्यवस्था सुधारने की रखी मांग
18 hours ago
*जिलाबदर बदमाश राहुल पिता सुपा रोकड़े निवासी गायत्री मंदिर के पास सुरजकुंड खण्डवा हुआ गिरफ्तार*
18 hours ago
खण्डवा पुलिस द्वारा लगातार आयोजित किये जा रहे जनसंवाद*
18 hours ago
खण्डवा पुलिस का वारंटियों के धरपकड़ का अभियान “ऑपरेशन खोज” लगातार जारी, तामिल हुए वर्ष 1996 के 30 वर्ष पुराने प्रकरण के स्थायी वारंटी सहित 03 स्थायी वारण्ट*
18 hours ago
लगातार जनसुनवाई से पुलिस के प्रति मजबूत होता जनता का विश्वास