Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

गंगासिंह चौक पर किसानों का महापड़ाव गंगनहर में पूरा पानी देने की मांग

श्रीगंगानगर। (

Exif_JPEG_420
Exif_JPEG_420

राकेश घिंटाला)किसानों की ओर से गंगनहर में पूरा पानी देने की मांग को लेकर गंगासिंह चौक पर महापड़ाव आरंभ हो चुका है। विभिन्न क्षेत्रों से किसानों के जत्थे पर्व स्थल पर पहुंच रहे हैं। किसानों के नेताओं के साथ कांग्रेस नेता भी पड़ाव पर नजर आ रहे हैं।

महापड़ाव पर बीच बीच में किसान एकता के नारे लग रहे हैं। ज्ञात रहे कि इन दिनों पंजाब में धान की बिजाई के कारण पंजाब की ओर से गंगनहर में पूरा पानी नहीं दिया जाता। इस कारण हर साल किसानों को आंदोलन करना पड़ता है।

महापड़ाव के मद्देनजर प्रशासन ने पुलिस का व्यापक जाप्ता लगाया हैं। अनेक पुलिस अधिकारी विभिन्न स्थानों पर तैनात है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!