Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें
Trending

जल स्त्रोतों का संरक्षण जरुरी- राज्य मंत्री नरेन्द्र पटेल

बेहतर कल के लिए आज जल स्त्रोतों का संवर्धन और संरक्षण जरूरी है- राज्यमंत्री श्री पटेल भारकच्छकलां में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल जल गंगा संवर्धन अभियान में हुए शामिल संवाददाता गोविन्द दुबे रायसेन रायसेन/जिले में जल स्त्रोतों के संरक्षण और संवर्धन हेतु चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल द्वारा बाड़ी जनपद के ग्राम भारकच्छकलां में नर्मदा नदी के तट पर सफाई की गई। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री पटेल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बेहतर कल के लिए आज जल स्त्रोतों का संरक्षण और संवर्धन आवश्यक है। नदी, तालाब, पोखर, कुएं आदि जल स्त्रोतों को सहेजना होगा। उन्होंने कहा कि जल है तो जीवन है। जल के बिना जीवन संभव नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू किया गया है। सभी को आगे आकर जल संवर्धन और संरक्षण में सहभागी बनना होगा। जल स्त्रोतों के आसपास, तटों पर अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करें तथा उनकी देखभाल भी करें। जिससे कि पौधे वृक्ष का आकार ले सकें। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!