“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत अटूटखास व नर्मदानगर में शिविर 27 फरवरी को
—
खण्डवा//नागरिकों को उनकी पात्रतानुसार सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने के लिये प्रदेश में इन दिनों “संकल्प से समाधान” अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को उसकी पात्रता के अनुसार सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि इस अभियान के तहत पुनासा विकासखण्ड के ग्राम अटूटखास व नर्मदानगर में 27 फरवरी को शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके बाद पंधाना विकासखण्ड के ग्राम सिंगोट व बोरगांव बुजुर्ग में 28 फरवरी को शिविर आयोजित कर ग्रामीणों के आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।









