ताज़ा ख़बरें

हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जाँच

खास खबर

हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जाँच

“प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” के तहत गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर माह की 9 एवं 25 तारीख को सरकारी अस्पतालों में स्त्री रोग विशेषज्ञ व चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच कर उपचार किया जाता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि बुधवार को जिले के विभिन्न शासकीय अस्पतालों में कुल 975 से अधिक हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया गया। इन शिविरों में गर्भवती महिलाओं की काउंसलिंग कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने, पौष्टिक आहार नियमित रूप से लेने और सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने की समझाइश भी दी गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!