ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

डिण्डौरी जिला सीएम हेल्पलाइन निराकरण में लगातार “ए” ग्रेड में

Saiyad ishak ali Dindori

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में डिण्डौरी जिले ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जनवरी 2026 की रैंकिंग में जिले ने 84.15 वेटेज स्कोर प्राप्त करते हुए लगातार आठ माह से “ए” ग्रेड में अपना स्थान बनाए रखा है।
जिले में सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। कलेक्टर श्रीमती भदौरिया द्वारा नियमित समीक्षा, विभागवार मॉनिटरिंग तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु दिए जा रहे स्पष्ट निर्देशों का सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है।
इस उपलब्धि में जिले के समस्त विभागों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी और टीम भावना का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अपर कलेक्टर सहित संबंधित अधिकारियों द्वारा सतत अनुश्रवण एवं समन्वय स्थापित कर प्रकरणों का प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पारदर्शी, जवाबदेह एवं संवेदनशील प्रशासन की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में डिण्डौरी जिला प्रदेश में सीएम हेल्पलाइन निराकरण के क्षेत्र में निरंतर अग्रणी स्थान प्राप्त कर रहा है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!