ग्राम मोहना के शिविर में ग्रामीणों को योजनाओं से किया लाभान्वित
—
खण्डवा//प्रदेश में इन दिनों #संकल्प_से_समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित कर सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से नागरिकों को लाभान्वित किया जा रहा है। बुधवार को पुनासा विकासखण्ड के ग्राम मोहना में आयोजित शिविर में कुल 2113 आवेदनों का निराकरण किया गया। जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के. आर. कानूड़े ने बताया कि ग्राम मोहना में आयोजित क्लस्टर स्तरीय शिविर में वैशाली पिता विशाल, नायरा पिता सावन, परिधि पिता शुभम, सृष्टि पिता तपन को लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इसके अलावा सुनीता बाई, जगदीश, कालू, कृष्णा बाई, शर्मीला बाई भास्कले, चंपा बाई को संबल योजना के अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि के रूप में 2-2 लाख रुपए स्वीकृत की गई। शिविर में श्रीमती कांताबाई पति मंगल सिंह निवासी ग्राम मुंडई को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत 20 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई। राजस्व विभाग द्वारा कृषकों को 187 खसरा खतौनी नक्शा की प्रतिलिपि प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों सिया पिता मुकेश, रानी देवी पति बृजपाल, दीपेश पिता बृजपाल, बृजपाल पिता श्री कृष्ण, अनमोल पिता मंसाराम तथा उड़ीबाई यादव के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शिविर में सहकारिता विभाग द्वारा 22 पशुपालकों को पशुपालन क्रेडिट कार्ड प्रदान किया गया।









