ग्राम पंचायत खालवा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न
—
बुधवार को ग्राम पंचायत खालवा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा के सचिव श्री पियूष भावे की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्री भावे ने उपस्थित लोगों को निःशुल्क विधिक सेवा, न्यायालयीन प्रक्रिया, गिरफ्तारी के विरुद्ध नागरिकों के अधिकार, यातायात नियम, हिट एंड रन योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं सायबर अपराध से बचाव गुड टच एवं बेड टच जैसे संवेदनशील विषयों पर सरल एवं प्रभावी तरीके से जानकारी दी।










