Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर हिंदुस्तान स्काउट गाइड ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रिपोर्टर, अशोक राय

  • हिन्दुस्तान स्काउट गाइड जिला मुख्यालय जयपुर के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।जसमे स्काउट गाइड द्वारा विभिन्न स्थानों पर पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया साथ ही सभी को एक एक पौधा लगाकर उनकी संरक्षण एवम देखभाल के लिए शपथ ली। यह कार्यक्रम जयपुर जिला प्रभारी गाइड सुश्री परमेश्वरी वर्मा के निर्देशन में किया गया। ग्राम मानपुरा के सरपंच श्री सुरेन्द्र मौर्य ने बताया कि वर्तमान में बढ़ते तापमान को देखते हुए भविष्य मे आने वाली समस्याओं से बचना है तो ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाए तथा उनकी देखभाल भी करे।जैव विविधता के महत्व, पर्यावरण पर मानवीय गतिविधियों के प्रभाव और भावी पीढ़ियों के लिए प्रकृति को संरक्षित करने की हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस कार्यक्रम में जिले के आमेर ब्लॉक में राजकीय विद्यालय मानपुरा तथा माहेश्वरी राजकीय कॉलेज चोमू में पोधे लगाए गए।जिसमे डॉक्टर संजय गोयल,हेडकांस्टेबल करण सिंह, प्रहलाद गुर्जर, सागर चौधरी, राजेंद्र यादव,नीतू कंवर,युवराज मीणा, शेस नारायण मीणा,मुकेश हटवाल रेंजर कल्पना मीणा आदि लोग उपस्थित रहे।
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!