नीमच। पूर्व में कलेक्टर सभा कक्ष में हुई बैठक के अनुसार आगामी 3 जून से नई कृषि उपज मंडी चंगेरा में जो ज्वार सोयाबीन एवं मक्का की नीलामी को लेकर आदेश जारी किए गए थे परंतु किसी कारणवश पूर्व में जारी आदेशों को निरस्त करते हुए कृषि उपज मंडी समिति द्वारा नए आदेश जारी किए गए हैं जिसमें 3 जून से होने वाली उपज नीलामी को निरस्त किया गया है।कृषि उपज मण्डी समिति द्वारा एक सूचना जारी की गई है, जिसमे बताया गया है कि,सर्व संबंधित को सूचित किया जाता है कि जिला नीमच संयुक्त कलेक्टर एवं भारसाधक अधिकारी कृ.उ.म.स. नीमच द्वारा दिनांक- 18 मई 2024 को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में मंडी व्यापारी संघ के समक्ष निर्णय लिये गये। जिस अनुसार नवीन मंडी डूंगलावदा, चंगेरा में कृषि उपज गेहूं व प्याज की नीलामी के अतिरिक्त कृषि उपज जौ, ज्वार, मक्का एवं सोयाबीन का नीलाम ई-मंडी के माध्यम से दिनांक- 03 जून 2024 से प्रारम्भ किया जाने हेतु प्रेस नोट जारी किया गया था।अतः समस्त कृषक भाईयों से अनुरोध है कि, दिनांक- 30 मई 2024 को जारी प्रेस नोट अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया जाता है। आगामी समय में पृथक से सूचना जारी किये जाने के पश्चात ही उपरोक्त कृषि उपज नवीन मंडी प्रांगण डूंगलावदा,चंगेरा में विक्रय हेतु लावे।
*छालीवुड और क्रिकेट का संगम: CIPL सीजन-3 का धमाकेदार आगाज 25 मई से!
9 hours ago
रेड क्रॉस सोसाइटी जिला खंडवा द्वारा रक्तदान हेतु एक गूगल फॉर्म का विमोचन समारोह संपन्न
9 hours ago
देश की प्रसिद्ध प्रश्न प्रिया जी कृष्ण प्रिया जी द्वारा पुरुषोत्तम मास में होगी नानी बाई का मायरा कथा।
9 hours ago
CKLM इंटर कॉलेज के मेधावियों का सम्मान: ललिता और मुस्कान ने किया टॉप
10 hours ago
जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, खंडवा के तत्वावधान में कलेक्टर सभा कक्ष में जिले के समस्त हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई
10 hours ago
*जल गंगा संवर्धन अभियान में नगर निगम खंडवा की तेज प्रगति*
10 hours ago
*जनगणना 2027: घर-घर पहुंच रही जनगणना टीम, नागरिक दें सही जानकारी*
10 hours ago
जिले मे आबकारी एक्ट के प्रकरण में 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
10 hours ago
बंगाल में चला मोदी का बंगाली जादू , 204 सीट जीतकर बंगाल में खिला कमल।
11 hours ago
*बंगाल में मिली प्रचंड जीत पर वकीलों ने ” झालमुड़ी विथ प्याज स्पेशल पार्टी का लिया आनंद।*