Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

आचार्य कुलम स्कूल खेरवड़ी जयपुर में 7 दिवसीय कब मास्टर प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

हिंदुस्तान स्काउट गाइड मुख्यालय जयपुर द्वारा सात दिवसीय प्रशिक्षण कोर्स आचार्य कुलम स्कूल खेरवड़ी जयपुर में प्रारम्भ किया गया। इसमें दो शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों के लगभग 70 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे हैं।

जिला आग्रेनाइजर श्री रूपेश मीणा ने संवाददाता को बताया कि प्रशिक्षण के अंतर्गत कठिन से कठिन एवं विकट परिस्थिति में कैसे जीवन जीया जाय यह सिखाया जा रहा है साथ ही कम संसाधनों में कैसे जीवन को संभव बनाया जाय इसका विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला मुख्यालय कमिशनर श्री कन्हैयालाल गुर्जर एवं जिला कार्यालय सहायक बाबूलाल सामोता ने प्रशिक्षणार्थियों को यह बताने का प्रयास किया कि प्रत्येक बालक को जीवन में स्काउट गाइड गतिविधियों में हिस्सा लेकर जीवन में अनुशासन एवं समाज सेवा जैसे गुणों को सीख कर समाज में अपना योगदान देने के लिए तैयार होना चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय की यही मांग भी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!