Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंमुरादाबाद

कांठ के डायट में हुई मंडल स्तरीय एडुस्टफ संगोष्ठी व कार्यशाला

- नये नवाचारों से स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कराने पर दिया जोर

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)। एडुस्टफ स्वप्रेरित शिक्षक समूह जनपद मुरादाबाद के द्वारा कांठ नगर स्थित धर्म सिंह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण (डायट) मंडल स्तरीय एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल के समस्त जनपदों के नवाचारी शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने द्वारा प्रतिभा किया गया।
इस अवसर पर उप शिक्षा निदेशक व कांठ डायट के प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश गुप्त ने मुख्य अतिथि के रूप में संगोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रजलवित कर किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में डायट कांठ के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह सहित सभी प्रवक्ता रहे। इस संगोष्ठ में ब्लॉक छजलैट के सभी एआरपी की टीम उपस्थित रही। संगोष्ठी में शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा को बढ़ावा देने और परीषदीय स्कूलों में बच्चों को नए नए नवाचारों के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कराने पर जोर दिया। नवाचारी शिक्षकों द्वारा पीपीटी के माध्यम से अपने उत्कृष्ट कार्यों का प्रस्तुतीकरण दिया गया। मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक व कांठ डायट के प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश गुप्त ने एडुस्टफ के ऊर्जावान शिक्षकों और शिक्षिकाओं के कार्यों की जमकर प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में सभी उत्कृष्ट शिक्षकों को डायट प्राचार्य मुरादाबाद द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगोष्ठी का संचालन मुरादाबाद एडुस्टफ की एडमिन शिक्षिका योगिता ने किया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में योगिता, भुवनेश कुमारी, दीप सिंह, रेनू यादव, पूजा गुप्ता, इंदु भारती, विजेंद्र विश्नोई, अक्षय कुमार, वीरेंद्र, सीमा देवी, संदीप शर्मा, मनीशा त्यागी, उदयवीर, प्रभास उज्जवल, रश्मि शर्मा, रंजीता चौहान, सय्यद अफाक, सरलेश, डाॅ. नमिता मधुकर आदि सम्मलित रहे। इस दौरान डायट कांठ के सभी प्रवक्ता मौजूद रहे।

धर्म सिंह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण (डायट) कांठ में संगोष्ठी के दौरान मंचासीन अतिथि।
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!