उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंसोनभद्र

ग्राम प्रधान से मांगी रंगदारी , दी जान से मारने की धमकी

 

महेश अग्रहरी संवादाता

पीड़ित ने एस पी को पत्र लिखकर की कारवाई की मांग

 

रामगढ । पन्त्रूगंज थाना क्षेत्र के चतरा विकास खंड के रामगढ़ के ग्राम प्रधान बलराज मौर्य से गांव के कुछ लोगो के द्वारा गांव के विकास कार्यों के लिए आए पैसे का रंगदारी मांगा जारहा है पीड़ित ग्राम प्रधान बलराज मौर्य ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को दिए गए शिकायती पत्र में बताया की गांव के अकबर अंसारी व राजू खान के द्वारा ग्राम प्रधान की छबि धूमिल करने के लिए एक ग्रुप बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक और खड्यंत्र के तहत अफवाहें फैलाकर तरह तरह की मनगढंत अफवाहें फैलाई जा रही है, जिससे ग्राम प्रधान सहित ग्रामवासी भयभीत है वही ग्राम प्रधान ने यह भी बताया की उपरोक्त लोगो के द्वारा 5 प्रतिशत रंगदारी भी मांगा जा रहा है नही देने पर सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, जिसका स्क्रीन शॉट भी मौजूद है! ग्राम प्रधान बलराज मौर्य के द्वारा उपरोक्त लोगो के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक सोनभद्र से करवाई की मांग की गई है ग्राम प्रधान बलराज मौर्य ने बताया कि इस तरह के खड्यंत्र से मेरी छवि काफी धूमिल हुई है और मैं काफी आहत हूं सरकारी कार्य बाधित हुआ है मेरे साथ कभी भी

बड़ी वारदात हो सकती है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!