Uncategorizedताज़ा ख़बरें

बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा छटीकरा के नवीनीकृत भवन का उप महाप्रबंधक ने किया उद्धघाटन

बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा छटीकरा के नवीनीकृत भवन का उप महाप्रबंधक ने किया उद्धघाटन

मथुरा । गुरुवार को बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा छटीकरा नवीनीकृत भवन का उद्धघाटन अभय कुमार अग्रवाल उप महाप्रबंधक व्यवसायक विकास,अंचल कार्यालय बरेली ,विशिष्ठ अथिति महेश छावड़ा क्षेत्र प्रबंधक अलीगढ़ द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान उपमहाप्रबंधक अभय कुमार अग्रवाल ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा ही ऐसी बैंक है कि जो हमेशा सभी के लिए समर्पित भाव से काम करती है। उसी का परिणाम है कि दिनों दिन बैंक ऑफ बड़ौदा पूरे देश में ऊंचाई के शिखर तक पहुंचने का काम कर रही है। उन्होंने अपने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि बैंक में आने वाला प्रत्येक ग्राहक पूजनीय होता है। ग्राहक से संतोषजनक और मधुरता का व्यवहार किया जाए। छटीकरा शाखा का सौंदर्यीकरण कारने का मतलब बैंक ऑफ बड़ौदा की अलग अलग पहचान होने का संदेश है। बैंक में ग्राहकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था,पीने के लिए ठंडे जल की सुविधा की गई है। यदि किसी भी ग्राहक को कोई परेशानी हो तो उनसे शिकायत की जा सकती है तत्काल निस्तारण किया जायेगा। शाखा प्रबंधक छटीकरा मनू कौन्तेय,संजीव जादौन ने उप महाप्रबंधक अभय कुमार अग्रवाल का पटुका पगड़ी पहनाकर भव्य सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक संजय अग्रवाल,शाखा प्रबंधक आझई विष्णु कुमार , वरिष्ठ प्रबंधक मुकुल गोयल,वरिष्ठ प्रबंधक बेरी सिंह,अनुज कुमार,गूगन जागिड़,किशन सिंह मीना,ठाकुर बृजबिहारी शरण,उपज पत्रकार संगठन के महासचिव ठाकुर विष्णु पहलवान ठाकुर लक्ष्मण सिंह आदि मोजूद रहे।

राजकुमार गुप्ता

जिला संवाददाता मथुरा

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!