दिनांक24/04/2024 को वादी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया की जब इनका पुत्र घर के सामने खड़ा था तो अचानक विमल कुमार अपने सहयोगियों के साथ आकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा से मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।
इस संबंध में कोतवाली थाना कांड संख्या-218/24 दिनांक24/04/2024 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
थाना अध्यछ कोतवाली थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के3घंटे के अंदर इस कांड में प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रतर करवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विमल कुमार पिता विनोद लाल सा पंचायती अखाड़ा थाना कोतवाली जिला गया है।











