उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंसिद्धार्थनगर 

खाई में गिरी बाइक ,युवक की मौत

सिद्धार्थ नगर।

लोटन। कोतवाली क्षेत्र के देवरुआ गांव के पास मंगलवार रात बरात जा रहे एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर खाई मैं चले गए।हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बिना पोस्टमार्टम करवाए अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि बाइक सवार दूसरा युवक जिला अस्पताल में इलाजरत है।

क्षेत्रके करमा गांव निवासी बाबूराम (30) पुत्र लौटू के बड़े भाई के बेटे की शादी थी। वह और लोटन सीएचसी पर एंबुलेंस चालक कृष्ण प्रसाद (40) निवासी पीपीगंज जनपद गोरखपुर मंगलवार को करमा गांव से महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सहजनवां बाबू गांव में बरात जाने के लिए बाइक से निकले थे। गांव से कुछ दूरी पर देउरुआ गांव के पास पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। हादसा देखकर मौके से गुजर रहे लोगों दोनों को किसी तरह से बाहर निकला, लेकिन तबतक बाबूराम की मौत हो चुकी थी। कृष्णा को लेकर लोटन सीएचसी पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां भी चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। मौत के बाद शादी वाले घर में मातम का माहौल छा गया। बाबूराम के दो बेटे और एक बेटी है। इस घटना से पूरा गांव दुखी हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाल लोटन गांव में पहुंचे थे। लेकिन परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। इसके बाद लेकर जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि मौके पर गए थे। लेकिन परिवार ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!