अन्य खबरेताज़ा ख़बरें

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत,पति घायल

हरदोई। शादी की दावत में शामिल होने जा रहे बाइक सवार पति-पत्नी तेज़ रफ्तार का शिकार होने से बुरी तरह ज़ख्मी हो गए। उन दोनों को मेडिकल कालेज पहुंचाया गया,जहां पत्नी की मौत हो गई,जबकि डाक्टरों ने उसके पति को लखनऊ के लिए रिफर कर दिया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात के प्रगतिनगर निवासी 50 वर्षीय संतोष सैनी मंगलवार की शाम को 45 वर्षीय अपनी पत्नी शशि सैनी को साथ ले कर बाइक से सुरसा थाने के अंधर्रा गांव शादी की दावत में शामिल होने जा रहा था। उसी बीच रास्तें में हरदोई बिलग्राम मार्ग पर सुरसा थाने के मलिहामऊ के पास एक तेज़ रफ्तार वाहन ने संतोष की बाइक में ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों बुरी तरह से ज़ख्मी हो गए। आनन-फानन में उन दोनों को मेडिकल कालेज पहुंचाया गया,जहां पहुंचते ही शशि ने दम तोड़ दिया,जबकि डाक्टरों ने उसके पति संतोष की हालत बिगड़ती देख लखनऊ के लिए रिफर कर दिया। शशि के दो बेटे अंकित व देवेश और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया और हादसे की जांच करनें में जुट गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!