सिद्धार्थनगर 

चोरी के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

थाना भवानीगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अभियुक्तगण को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायालय

सिद्धार्थनगर. अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष रामदेव के नेतृत्व में थाना भवानीगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 42/2024 धारा 379, 411 भा0द0वि0 में वाछिंत 02 नफर अभियुक्तों को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर व उनके कब्जे से 04 अदद कम्पाईन व टैक्ट्रर की बैट्री तथा एक अदद तार कटर बरामद कर न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में ललित राम पुत्र रामनिवास, बुधिराम पुत्र रामनिवास निवासीगण बनकटी थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर है। बरामदगी में 04 अदद कम्पाईन व टैक्ट्रर की बैट्री एवं एक अदद तार कटर है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामदेव थाना भवानीगंज, उ0नि0 बलिराम गौड़, का0 अजय कुमार, अखिलेश गुप्ता थाना भवानीगंज सिद्धार्थनगर रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!