अन्य खबरेताज़ा ख़बरें

डीएम ने किया निर्वाचन सामग्री पैकिंग का निरीक्षण

हरदोई।जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को चकबंदी प्रशिक्षण संस्थान में चल रही निर्वाचन सामग्री पैकिंग को देखा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बैग में पीठासीन अधिकारी वाले लिफाफो को रखा जाये। बैगों में एक चेक लिस्ट भी रखी जाये। बैगों को कक्ष में व्यवस्थित ढंग से रखा जाये। मतदान पार्टी के प्रस्थान से पूर्व सामग्री के वितरण की योजना बना ली जाये। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!