अन्य खबरेताज़ा ख़बरें

*बिधूना/औरैया ; प्राइवेट बस वाले परिवहन विभाग के नियमों की उड़ा रहे धज्जियां कर रहे अपनी मनमानी.*

`रिपोर्टर– अमरेंद्र कुमार
दिनांक_ 23/04/2024.
जनपद– औरैया.
स्थान – बिधूना . *बिधूना/ औरैया* . बिधूना औरैया से दिल्ली,जयपुर, नोएडा जाने वाली बसें यात्रियों के साथ दुव्र्यवहार और दादागिरी बढ़ती ही जा रहीं है । यात्री पैसा देकर बसों में सवार तो होते हैं लेकिन बस वालो के गलत व्यवहार का हमेशा शिकार होना पड़ता है । *बस वालो का यात्रियों के प्रति बढ़ता जा रहा दुव्र्यवहार* ’
बस वालो की मनमानी और यात्रियों के साथ दुर्व्यहार लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं बहुत से यात्रियों से अधिक पैसा ले लेते हैं और वापस करने का नाम ही नही लेते हैं बसों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बिठा लेते हैं लेकिन जहा यात्री को उतरना रहता है वहाँ ना उतार कर दूसरे जगह उतर देते हैं । *बसों में नही लगा है रेट लिस्ट मनमाने वसूल रहे हैं किराया’*
परिवहन विभाग से जारी दर बसों में नही लगा है जिसके फायदा उठाते और मनमाने यात्रियों से अधिक पैसा से ले रहे हैं कई यात्रियों को बिना टिकट दिए सफर करने मजबूर हैं जब यात्री टिकट का मांग करते हैं तो कई बार बस वाले टिकट ही नही देते हैं । जिस ?र शासन प्रशासन को ध्यान देना चाहिए । यात्रियों का यह भी मांग है कि कुछ कुछ बसों इलेक्ट्रॉनिक मशीन से टिकट दिया जाता हैं उसी प्रकार सभी बसों में होना चाहिए और यात्रियों के साथ दुव्र्यवहार नही होना चाहिए ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!