अन्य खबरेताज़ा ख़बरें

जनपद में स्वीप कार्यक्रम लगातार जारी

लोगो को मतदान के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान

हरदोई। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जनपद में लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जारी हैं। सभी विकास खण्डों के विभिन्न बूथों पर जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। इन कार्यक्रमों में सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी भी शामिल हो रहे हैं। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद स्वयं भी विभिन्न स्वीप कार्यक्रमों में शामिल होकर मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं। स्वीप कार्यक्रमों में व्यापक जन सहभागिता भी देखने को मिल रही है। जिलाधिकारी चुनाव के पर्व को देश का गर्व बताते हैं। वे एक कविता के माध्यम से भी मतदान का महत्व बताते हैं। वे कहते है श्हमको है निज देश पर गौरव, हमको है खुद पर अभिमान, अपनी ताकत को पहचान, चलो करें हम सब मतदान।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!