हरपालपुर,हरदोई।पृथ्वी दिवस के अवसर पर 22 अप्रैल को जीनियस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने पृथ्वी के संरक्षण हेतु जागरूकता बढ़ाए जाने के संदर्भ में क्रियात्मक रूप से कई प्रकार कार्यक्रम आयोजित कर संदेश दिया l
इस अवसर पर बच्चों द्वारा लघु नाटिका प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण नहीं करने की स्थिति में होने वाली बीमारियों, पेड़ों के काटने से होने वाले दुष्परिणाम, ओजोन को बचाने के लिए किए जाने वाले विभिन्न उपाय पर विस्तार से प्रकाश डाला गया l
बच्चों के द्वारा मॉडल तथा चार्ट प्रस्तुत कर जलवायु संरक्षण पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई l
मुख्य रूप से दुर्गा पांडे के द्वारा तैयार कराई गई लघु नाटिका की सराहना की गई, मनजीत शुक्ला के द्वारा व्याख्यान देते हुए ग्लोबल वार्मिंग, वायु प्रदूषण,
तथा प्रकाश संश्लेषण के बारे में विस्तार से बताया गया l
प्रधानाचार्य के साथ-साथ शिवेंद्र वीर विक्रम सिंह, जगरूप तिवारी, ऋतुराज सिंह, आदि शिक्षक/ शिक्षिका मौजूद रहे l
2,548 1 minute read














