अन्य खबरेताज़ा ख़बरें
Trending

पहले मतदान करेंगे और फिर जलपान करेंगे : प्रदीप गंगा

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

पहले मतदान करेंगे और फिर जलपान करेंगे : प्रदीप गंगा

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उ प्र अलीगढ़ की एक आवश्यक बैठक होटल दा कोल बाराद्वारी पर सम्पन्न हुई . बैठक में प्रमुख रूप से वैश्य समाज को वोट डालने के लिए जागरूक किया गया । जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि एक समृद्ध और शक्तिशाली भारत के लिए एक मजबूत और निर्णय शील सरकार के लिए हम सभी मतदान करने का संकल्प लेते हैं । हम सभी परिवार सहित पहले मतदान करेंगे और फिर जलपान करेंगे । ऐसा संकल्प लेते हैं । जिला महामंत्री संजीव अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज का राष्ट्र निर्माण अपनी महती भूमिका रही है । इसी संकल्प के साथ हमें सनातन धर्म एवं नव राष्ट्र निर्माण में अपनी वोट की ताकत दिखाकर स्वच्छ सरकार बनानी है । हरिकिशन अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर को अधिक शक्तिशाली बनाने की मुहिम जव ही पूर्ण होगी जब हम मिलाकर राष्ट्रहित में समर्पित पार्टी को चुनकर सत्ता में लाएंगे । हम सभी सोगंध मतदान करने व कराने के संकल्प लेते हैं । इस अवसर पर कमल गुप्ता , अनिल वसंल , यश कुमार वावा , राहुल कनक , उमेश , जितेन्द्र कुमार , प्रशांत वाष्णेय , गिरीश वाष्र्णेय , राजीव माहेश्वरी , अजित , शिवकुमार , संजीव गुप्ता , मुकेश गुप्ता , दिवाकर सिंहल , राहुल आदि थे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!