अन्य खबरेताज़ा ख़बरें

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया।

वोट के महत्व को जानें और जरूर वोट करें मतदाता : जिला निर्वाचन पदाधिकारी।मतदाता स्वयं मतदान करें और अन्य मतदाताओं को भी मतदान करने हेतु करें जागरूक एवं प्रेरित।

बेतिया:- बिहार:- से संपादक अहमद राजा खान कि रिपोर्ट

वोट के महत्व को जानें और जरूर वोट करें मतदाता : जिला निर्वाचन पदाधिकारी।मतदाता स्वयं मतदान करें और अन्य मतदाताओं को भी मतदान करने हेतु करें जागरूक एवं प्रेरित।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया।

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करने का दिए निर्देश।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने कहा कि लोक सभा निर्वाचन 2024 में जिले के शत-प्रतिशत मतदाता अपने मत का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें, इस हेतु स्वीप गतिविधि अंतर्गत विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, लौकरिया, प्रखंड बैरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन कृतसंकल्पित है कि जिले के सभी मतदाता 25 मई को अपने-अपने मत का प्रयोग करें और मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यहाँ के मतदाता स्वयं मतदान करें और अन्य मतदाताओं को भी मतदान करने हेतु जागरूक एवं प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि मतदाता वोट के महत्व को जानें और जरूर वोट करें। उन्होंने कहा कि कहीं भी किसी प्रकार की कठिनाई हो, अव्यवस्था हो तो इसकी सूचना तुरंत वरीय अधिकारियों को दें, तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान प्रभावित करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है और उनके विरुद्ध कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने जीविका दीदियां और आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका से कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करना है। मतदाताओं को अच्छे तरीके से वोट के महत्व से अवगत कराना है।

इस अवसर पर विद्यालय में जीविका एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय के सदस्यों द्वारा आकर्षक रंगोली एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरुकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री अमरकेश डी, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया, श्री विनोद कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता, बेतिया, श्री सादिक अख्तर, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, श्री सुजीत कुमार, नोडल पदाधिकारी, जिला स्वीप कोषांग, श्री कमलाकांत त्रिवेदी सहित स्थानीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!