अन्य खबरेताज़ा ख़बरें

एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर पुलिस कर्मियों को कराई शुक्रवार की परेड

यू0पी0 112 के वाहनों का किया निरीक्षण

हरदोई। पुलिस अधीक्षक केशवचंद गोस्वामी ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर शुक्रवर को पुलिस कर्मियों की परेड कराते हुये परेड की सलामी ली।तथा सलामी ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने पुलिस बल की दौड़ कराई। एवं टोली वार परेड ड्रिल का निरीक्षण करते हुए परेड ड्रिल के संबंध में जानकारी दी।एसपी ने यू0पी0 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर संबंधित को पीआरवी के मानक के अनुसार समस्त आवश्यक उपकरणों को अपने पास रखने व उनके सुव्यवस्थित रखरखाव हेतु निर्देशित भी किया । इसके अतिरिक्त समस्त थानों पर भी शुक्रवार की परेड करायी गयी। शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिस कर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल भी करवाया गया । इसके पश्चात एसपी ने क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, जीडी कार्यालय, पुलिस लाइन भवन व लाइन में स्थित मेस में जाकर खाने की गुणवत्ता को परखा व मेस की साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने हेतु मेस प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
लइस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी डायल 112 व पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!