Uncategorizedताज़ा ख़बरें

गर्लफ्रेंड की गला काटकर हत्या

घर से कॉलेज जाने का कहकर निकली थी युवती; मर्डर के बाद युवक ने हाथ की नसें काटीं


भरतपुर

गर्लफ्रेंड को रूम पर लाकर युवक ने धारदार हथियार से गला काट दिया। प्रेमिका की हत्या के बाद आरोपी युवक ने हाथ की नसें काट लीं। मौके पर पहुंचे मकान मालिक को कहा- मैंने इसे मार डाला। मामला भरतपुर के मथुरागेट इलाके के पटपरा मोहल्ले का बुधवार दोपहर 2 बजे का है।

सीओ सिटी सुनील कुमार ने बताया- आरोपी सोनू शर्मा (28) कामां कस्बे के नोनेरा गांव का रहने वाला है। वह भरतपुर में दवा सप्लाई का काम करता है। 15 दिन पहले ही उसने पटपरा मोहल्ले में किराए का कमरा लिया था। मकान रिटायर्ड एएसआई जगन सिंह का है। वारदात के वक्त मकान में जगन सिंह के भाई महेंद्र पाल सिंह (45) मौजूद थे।

महेंद्र पाल सिंह ने बताया- सुबह 10 बजे सोनू एक लड़की को लेकर रूम पर आया था। उससे पूछा तो बताया कि लड़की का नाम पूनम शर्मा (21) है। भरतपुर में सहयोग नगर में रहती है और इससे मेरी सगाई हो चुकी है। दोपहर 2 बजे के करीब सोनू के रूम से चिल्लाने की आवाज आने लगी।

ये आवाज मकान के पास एक दुकानदार ने सुनी। वह महेंद्र पाल के पास आया और बोला कि आपके मकान से चिल्लाने की आवाज आ रही है। महेंद्र पाल सोनू के कमरे की तरफ गया तो गेट खुला था। लड़की का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा था। पास में सोनू खड़ा था।

कमरे में चारपाई पर लड़की का शव मिला। गले पर धारदार हथियार से चोट के गहरे निशान मिले।
कमरे में चारपाई पर लड़की का शव मिला। गले पर धारदार हथियार से चोट के गहरे निशान मिले।
महेंद्र को देख सोनू ने कहा- मैंने लड़की का मर्डर कर दिया है। मैं पुलिस के पास जा रहा हूं। तब महेंद्र ने सोनू को वहीं रोका और मथुरा गेट थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। इस दौरान आरोपी सोनू ने अपने हाथ की नसें भी काटने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और हॉस्पिटल ले गई। इलाज के बाद पुलिस आरोपी को हॉस्पिटल से मथुरा गेट थाना ले गई।

वारदात के बाद आरोपी ने अपने हाथ की नसें काट लीं। उसे डिटेन कर आरबीएम हॉस्पिटल लाया गया। इसके बाद पुलिस मथुरा गेट थाने ले गई।
वारदात के बाद आरोपी ने अपने हाथ की नसें काट लीं। उसे डिटेन कर आरबीएम हॉस्पिटल लाया गया। इसके बाद पुलिस मथुरा गेट थाने ले गई।
फिलहाल लड़की का शव जिला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस को युवक के रूम से दो बड़े चाकू और एक देसी कट्‌टा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया है। टीम सबूत जुटा रही है।

पुलिस ने बताया पूनम ग्रेजुएट थी। वह एमए का फार्म भरने के लिए सुबह 10 बजे घर से आरडी गर्ल्स कॉलेज भरतपुर के लिए निकली थी। उसके पिता दाऊ दयाल शर्मा भरतपुर में फैक्ट्री में काम करते हैं। परिजनों का कहना है कि पूनम की कोई सगाई नहीं हुई। वे आरोपी को जानते तक नहीं। पूनम चार भाई-बहन में तीसरे नंबर की थी। उसके दो बड़े भाई अमित और ललित शादीशुदा है। एक छोटी बहन है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!