ताज़ा ख़बरें

चित्रकूट में चुनाव आते ही अवैध शराब बनाने के कारोबारियों पर कार्रवाई शुरु

चित्रकूट जिले की नदियों के किनारे बसे गांवों में अवैध शराब के बनाने का कारोबार कई साल से फल फूल रहा है लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही ऐसे कारोबारियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है कोतवाली अंतर्गत कपसेठी गांव के पास मंदाकिनी नदी के किनारे छापेमारी की कार्रवाई की गई जिसमें 45 लीटर शराब बरामद की गर्ई 65 सौ ग्राम लहन बरामद हुआ है पांच भट्ठियों को नष्ट किया गया है ।चुनाव के दौरान शराब बनाने का काम तेज हो जाता है।

जिले के मंदाकिनी नदी, यमुना नदी, वाल्मीकि नदी के किनारे बसे गांवों में कई साल से अवैध शराब बनाने का कारोबार किया जाता है जिसमें जिला मुख्यालय के कपसेठी गांव, टिकुरा, बनकट, बंधोइन सहित पहाड़ी थिाना क्षेत्र के सगवारा, पनौटी, कलवारा बजुर्ग गांव के आसपास अवैध शराब बनाने का कारोबार होता है इसी तरह से राजापुर क्षेत्र के यमुना नदी किनारे बसे चिल्लीमल, भदेदू, कनकोटा, सुरसेन, सरधुआ सहित आसपास के अन्य गांव में शराब बनाने का कारोबार हो रहा है इसी तरह से मऊ क्षेत्र में बसे गांवों में यमुना नदी किनारे बसे गांवों में शराब बनाने का कार्य होता है।

लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है जिसमें कोतवाली पुलिस ने कपसेठी गांव के पास मंदाकिनी नदी के किनारे से 65 लीटर शराब बरामद की है शराब बनाने के उपकरण सहित लहन भी बरामद किया है पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव के दौरान अक्सर देशी शराब बनाने का काम तेजी से होता है। ऐसे चिंहिंत स्थलों पर पुलिस कार्रवाई के लिए पहले से तैयार है।


Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u456938103/domains/triloknews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-actions.php on line 114
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!