उत्तर प्रदेशकुशीनगरताज़ा ख़बरें

अन्तर्राज्यीय बंजारा डॉक्टर गैंग के फर्जी डाक्टरों का पर्दाफाश करते हुए घटना के सफल अनावरण हेतु पीड़ितों के द्वारा पुलिस टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा इस सराहनीय कार्य हेतु पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा 25,000/- रु0 नगद पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

आज दिनांक 18.03.2024 को जनपद कुशीनगर पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय बंजारा डॉक्टर गैंग के फर्जी डाक्टरों का पर्दाफाश, अपराध मे संलिप्त सरगना संजय सिंह बंजारा, 3 लाख 6 हजार रुपये नगद, चोरी के जेवरात व अपराध मे प्रयुक्त एक अदद सफेद बोलेरो व एक अदद मिनी बस वैन (कुल बरामदगी कीमत लगभग 21 लाख रुपये) बरामद करते हुए 03 शातिर फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार कर घटना का अनावरण बहुत ही अल्प समय में किया गया। इसी क्रम में पीडितों द्वारा पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल को पुलिस के इस सराहनीय कार्य हेतु पुष्प गुच्छ देकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा 25,000/- रु0 नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!