झांसी
थाना समथर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश एस. के कुशल निर्देशन में, श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री गोपीनाथ सोनी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी मोंठ श्री हरिमोहन सिंह के पर्यवेक्षण मे व श्रीमान थानाध्यक्ष अजमेर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में आज दिनांक 16/03/2024 को दौराने कस्बा क्षेत्र भ्रमण उ०नि० मोहित द्विवेदी व का० 215 प्रद्युम्म कुमार को मु० चुंगी नाका कस्बा समथर के पास एक खोया हुआ बच्चा मिला जिसकी उम्र करीब 05 वर्ष है जो कि अपना व अपने माता पिता का नाम बताने में असमर्थ था । उ०नि० मोहित द्विवेदी व का० 215 प्रद्युम्म कुमार द्वारा बच्चे को थाना समथर पर लाया गया तथा त्वरित कार्यवाही करते हुये बच्चे की जानकारी प्राप्त करने हेतु लोकल सोशल मीडिया व थाना समथर के डिजिटल वालेन्टियर ग्रुप में उक्त के सम्बन्ध में सूचना प्रेषित की गयी । व नगर पालिका समथर के पीए सिस्ट्म के माध्यम से नगर में प्रचार प्रसार कराया गया । तत्काल उसके परिजनों को तलाश कर उसके परिजनों को थाने बुलाकर सकुशल उनके सुपुर्द किया । अपने बच्चे को सकुशल पाकर पिता भगवान सिंह पुत्र ग्मासी व बच्चे की दादी श्रीमती रामकली नि०मु० अम्बेडकर कस्बा व थाना समथर ने पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की व आभार व्यक्त किया । पिता भगवान सिंह ने बच्चे का नाम रितिक बताया ।
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u456938103/domains/triloknews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-actions.php on line 114










