संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा
मझिआंव से
उपायुक्त के शख्त निर्देश के बावजूद भी अवैध रूप से झोलाछाप डॉक्टरों के द्वारा दुकान खोलकर अवैध रूप से ईलाज किया जा रहा है।कुछ माह पूर्व उपायुक्त के निर्देशानुसार सीएस के द्वारा कई अवैध रुप से संचालित किलनिक का जांच किया था , जांच के कुछ दिनों के बाद अभय दुर्ग से क्लीनिक संचालित करने पर रोक लग गई थी परंतु पूण:
फिर से शुरू कर दिया गया है।
बिना रजिस्ट्रेशन एवं बिना योग्यता के ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों को इलाज के क्रम में कई बार तो लोगों को जान तक जवानी पड़ी है।वहीं शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इन दोनों झोलाछाप डॉक्टरों की बाढ़ सी उमड़ पड़ी है, झोलाछाप डॉक्टरों के द्वारा लोगों की जान से बराबर खिलवाड़ किया जा रहा है।
और प्रशासन मुकदर्शक बनी हुई है। लगातार झोलाछाप डॉक्टर बिना किसी डिग्री और डर के धड़ल्ले से फर्जी क्लिनिक चलाकर कम पढ़े लिखे लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जबकि जिला उपयुक्त शेखर जमुआर के द्वारा दिए गए निर्देश के बावजूद भी संबंधी विभाग के अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जबकि जिला उपायुक्त द्वारा संबंधी विभाग के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई थी कि किसी भी परिस्थिति में फर्जी क्लिनिक नहीं चलने दी जाएगी। थी। लेकिन अभी तक निर्देश का पालन नहीं हो सका है। जिसके चलते फर्जी चिकित्सक के द्वारा अपना फर्जी क्लिनिक खोलकर सरेआम मरीजों को उपचार के नाम लूटा जा रहा है। झोलाछाप डॉक्टरों के पास , ग्रामीणों एवं सुदुरवतीॅ क्षेत्र से आए हुए कम पढ़े- लिखे मरीज फंसते हैं,और बिना डर भय के क्लीनिक संचालित किया जा रहा है।
इधर इस संबंध में सीएस के द्वारा बताया गया कि छापामारी के दौरान किसी तरह अवैध रूप से संचालित क्लीनिक के संचालकों को भनक लग जाती है जिससे जांच प्रभावित हो जाता है, तथा उन्होंने या अभी बताया कि लोकल मेडिकल टीम गठित कर जांच करने का विभाग के पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया जा चुका है, तथा इस पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।









