Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

Kaushambi: घर में घुसकर अधिवक्ता ने किशोरी से किया दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर बाइक छोड़कर भागा, गिरफ्तार

बुधवार को किशोरी और उसकी छोटी बहन को घर पर छोड़कर वह संदीपन घाट कोतवाली क्षेत्र के एक विद्यालय में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान ड्यूटी करने चली गई। आरोप है कि इसी दौरान संदीपन घाट क्षेत्र का एक अधिवक्ता बाइक से उसके घर पहुंच गया।

चरवा कोतवाली के एक गांव में बुधवार शाम घर में घुसकर एक अधिवक्ता ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर बहन को आता देख अधिवक्ता किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से भाग निकला। किशोरी ने रोते हुए मां को घटना की जानकारी दी। पीड़ित किशोरी की मां ने थाने पहुंच आरोपी आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के कुछ देर बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इलाके के एक महिला पीआरडी में तैनात है। बुधवार को किशोरी और उसकी छोटी बहन को घर पर छोड़कर वह संदीपन घाट कोतवाली क्षेत्र के एक विद्यालय में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान ड्यूटी करने चली गई। आरोप है कि इसी दौरान संदीपन घाट क्षेत्र का एक अधिवक्ता बाइक से उसके घर पहुंच गया। घर में काम कर रही किशोरी का मुंह दबाकर जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर छोटी बहन को आता देख अधिवक्ता किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ बाइक छोड़ मौके से भाग गया।
ड्यूटी से घर लौटने पर किशोरी ने मां को घटना की जानकारी दी। इससे उसके होश उड़ गए। किशोरी की मां ने थाने पहुंचकर आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ घटना की तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष बलराम सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!