—
कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत जिले में खाद्य पदार्थो की संघन जांच हेतु विशेष अभियान चलाकर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम सोमवार को मुंगावली अंतर्गत बंगला चौराहा स्थित देवनारायण दूध डेयरी से मिक्स दूध के दो सेम्पल तथा बहादुरपुर स्थित श्रीराम दूध डेयरी से दो दूध के सेम्पल लिये गये
।









