Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

जन समस्या निवारण शिविर में 4 राजस्व प्रकरणों का हुआ निपटारा

बलौदाबाजार / भाटापारा राजस्व से संबंधित प्रकरणों के निराकरण के लिए शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित संयुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में कलेक्टर चंदन कुमार ने राजस्व अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी राजस्व अधिकारी बेहतर तरीके से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
बलौदाबाजार। जन समस्या निवारण शिविर में मौजूद अधिकारी व ग्रामीण।
उन्होंने राजस्व निरीक्षक मंडल और तहसील स्तर पर आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा की। साथ ही आवेदनों में जाति प्रमाण पत्र, बी -1 अभिलेख दुरुस्तीकरण के कामों के प्रकरणों का निराकरण पर
जोर दिया। कुमार ने कहा कि राजस्व के मैदानी अमला वर्तमान में फसल कटाई होने के बाद सीमांकन कार्य को प्राथमिकता से शत-प्रतिशत करें। साथ ही नक्शा नवीनीकरण के काम को भी पूर्ण करें। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को भी प्रोत्साहित कर राजस्व के
प्रकरणों का बेहतर निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। शिविर में अपर कलेक्टर बीसी एक्का द्वारा राजस्व काम से पहुंचे ग्रामीणों को नक्शा और बी-1 की प्रति भी प्रदान की। इस अवसर अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी, संयुक्त कलेक्टर मिथलेश डोंडें, डिप्टी कलेक्टर शामिल हुए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!