Uncategorizedछत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरेंधमतारी

गांजा बेच रहे आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

गांजा बेच रहे आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

नगरी… 19/2/24..अशोक संचेती

*बोराई पुलिस द्वारा की गई,अवैध रूप से गांजा बिक्री कर रहे आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही*

*आरोपी से मादक पदार्थ गांजा 05 किलो 400 ग्राम एवं बिकी रकम 1790/- रू मिला जुमला किमती 1,08,000/रूपये को जप्त किया गया*

*सीमावर्ती थानों में लगातार अवैध थानों में गांजे,धान परिवहन एवं अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए नाकेबंदी कर की जा रही है चेकिंग*

समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को आसूचना तंत्र को मजबूत करते हुए एवं संदिग्ध आचरण के व्यक्तियों पर सतत् निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है ।

थाना प्रभारी बोराई निरी.प्रमोद अमलतास को मुखबीर से सूचना मिली कि मोतिमडीह मोड़ के पास अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री कर रहे हैं कि सूचना पर तत्काल थाना स्टॉफ के साथ मौके पर जाकर रेड कार्यवाही कि गई एवं आरोपी नाथू मरकाम पिता सुकमन मरकाम मिला एवं मुख्य आरोपी प्रेमलाल मरकाम पिता पिलू राम मरकाम साकिन रावनागुड़ा उड़ीसा मोटर सायकल से फरार हो गया।
मौके पर गिरफ्‌तार आरोपी नाथू मरकाम से पूछताछ कर उनके पास रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में मादक पदार्थ गांजा जैसा 05 किलो 400 ग्राम एवं बिकी रकम 1790/- रू मिला जुमला किमती 1,08,000/रूपये गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना बोराई में अप. क्र. 04/24 धारा 20 (ख) एन०डी०पी०एस० एक्ट के तहत् वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है एवं फरार आरोपी कि पतासाजी कर अग्रिम कार्यवाही कि जायेगी।

*जप्ती सामान*-: एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला मे मादक पदार्थ गांजा जैसा 05 किलो 400 ग्राम एवं बिकी रकम 1790/- रू मिला जुमला किमती 1,08,000/रूपये जप्त किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी*-:
नाथू मरकाम पिता सुकमन मरकाम, साकिन रावनागुड़ा,उड़ीसा

संपूर्ण कार्यवाही में थाना बोराई प्रभारी श्री प्रमोद अमलता,सउनि. फरस राम निषाद, आर. हरीश कावड़े,जितेंद्र कोर्राम, कुबेर सिंह जुर्री का सराहनीय योगदान रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!