महिला मोर्चे का रक्षाबंधन पर्व एवं अभिनंदन समारोह भाजपा कार्यालय में आज।
खंडवा। रक्षाबंधन का पर्व जन्माष्टमी तक मनाया जाता है। भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देश पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा रक्षाबंधन पर्व एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष श्रुति सेनील जैन के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के द्वारा 2 सितंबर बुधवार को दोपहर 12:00 बजे इंदिरा चौक स्थित भाजपा कार्यालय में रक्षाबंधन पर्व एवं अभिनंदन समारोह आयोजित होगा। जिला अध्यक्ष श्रुति जैन ने सभी भाजपा जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि गण, महिला मोर्चा जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारीगण तथा समस्त कार्यकर्ताओं को आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया हें।












