ताज़ा ख़बरें

सिंहस्थ प्रशिक्षणार्थियों के नवम बैच का प्रशिक्षण जारी

खास खबर

सिंहस्थ प्रशिक्षणार्थियों के नवम बैच का प्रशिक्षण जारी
खण्डवा। आगामी सिंहस्थ पर्व की तैयारियों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस बल को भीड़ प्रबंधन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विधाओं में दक्ष बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस नियंत्रण कक्ष, खण्डवा में 60 प्रशिक्षणार्थियों के नवम बैच का प्रशिक्षण जारी है।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को भीड़ प्रबंधन, साइबर अपराध से बचाव एवं नियंत्रण, तनाव प्रबंधन तथा सीपीआर तकनीक सहित विभिन्न विषयों का बारीकी से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य आगामी सिंहस्थ पर्व के दौरान पुलिस बल को बेहतर भीड़ प्रबंधन, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने तथा आमजन की सुरक्षा के लिए तैयार करना है।
पुलिस विभाग द्वारा जिले के शत-प्रतिशत अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित किए जाने तक यह प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर जारी रखा जाएगा। सिंहस्थ पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए पुलिस बल को आधुनिक तकनीकों एवं आवश्यक कौशल में दक्ष किया जा रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!