125 वर्ष प्राचीन जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याण उत्सव मनाया।
भगवान के पूजन, अभिषेक, शांति धारा के पश्चात सामूहिक रूप से श्रद्धालुओं ने चढाया लाडू।
खंडवा। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष निर्वाण महोत्सव खंडवा के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों में मनाया गया। सभी मंदिरों में भगवान के पूजन के साथ अभिषेक एवं शांति धारा के पश्चात सामूहिक रूप से लाडू चढ़ाया गया एवं आरती की गई। समाज के सचिव सुनील जैन, मीडिया प्रभारी प्रेमांशु जैन ने बताया कि 125 वर्ष वर्ष प्राचीन सराफा स्थित पार्श्वनाथ जैन मंदिर में भी पंडित निखलेश जैन के निर्देशन में श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया, इस अवसर पर हजारों वर्ष प्राचीन पार्श्वनाथ भगवान की भगवान की मूलनायक प्रतिमा पर अभिषेक एवं विश्व शांति हेतु शांतिधारा तरुण अनिल लुहाड़िया परिवार
एवं जलवट में राजेश गंगवाल , रोहित पाटनी परिवार द्वारा शांतिधारा की गई। शांति धारा के पश्चात सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने निर्वाण कांड के वाचन के साथ लाडू चढ़ाया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन भटयांन, पंडित निखलेश जैन की उपस्थिति में श्रद्धालुओं ने मंडल विधान की पूजा कर अर्ग चढाएं।










