ताज़ा ख़बरें

खंडवा के 125 वर्ष प्राचीन पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में कल होगा महामस्तकाभिषेक

खास खबर

खंडवा के 125 वर्ष प्राचीन पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में कल होगा महामस्तकाभिषेक

मूलनायक 1008 श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान का होगा विशेष पूजन-अभिषेक, भक्तिभाव से मनाया जाएगा महोत्सव

खंडवा/
शहर के सराफा स्थित 125 वर्ष प्राचीन श्री पार्श्वनाथ पोरवाड़ दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार, 19 अगस्त को श्रावण शुक्ल सप्तमी के पावन अवसर पर मूलनायक 1008 श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक (मुकुट सप्तमी) महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा।
पोरवाड़ समाज के मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि मंदिर जी में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के तहत प्रातः 6:15 से 6:45 बजे तक मंगल अभिषेक एवं मूलनायक प्रभु की शांतिधारा का आयोजन किया जाएगा। शांतिधारा के लिए पात्र चयन बोली के माध्यम से किया जाएगा। इसके पश्चात श्री 1008 पार्श्वनाथ महामंडल विधान का आयोजन होगा तथा निर्वाण लड्डू समर्पित किया जाएगा।
पोरवाड़ समाज अध्यक्ष वीरेंद्र भटयांण ने जैन समाज के श्रद्धालु से निवेदन किया कि इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर भगवान पार्श्वनाथ की आराधना करेंगे।
आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की गई हैं। आयोजकों ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महामहोत्सव में सहभागी बनने तथा धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।
कार्यक्रम का आयोजन श्री पार्श्वनाथ पोरवाड़ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट, खंडवा द्वारा किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!