
माखनलाल चतुर्वेदी गर्ल्स गर्ल्स कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर प्रयास
खंडवा जेसीआई द्वारा स्वास्थ्य शिविर
आज के समय में कॉलेज में पढ़ने वाली बालिकाओं के लिए मासिक धर्म (पीरियड्स) के दौरान स्वच्छता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान सैनिटरी पैड का उपयोग न केवल सुविधा प्रदान करता है, बल्कि कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाता है। डॉ रूपलता पटेल ने कहा पेड का महत्व बताते हुए कहा की सैनिटरी पैड मासिक धर्म के दौरान रक्त को सुरक्षित तरीके से सोखने का काम करता है, जिससे कपड़ों पर दाग नहीं लगते और बालिकाएं आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में भाग ले सकती हैं। यह संक्रमण (इन्फेक्शन) से बचाव में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
डॉ श्रीमती प्रियंका काकाणी ने बताया कि हम
स्वास्थ्य की रक्षा कैसे करें:
नियमित अंतराल पर (4-6 घंटे में) पैड बदलना चाहिए।
स्वच्छ और सूखे पैड का ही उपयोग करें।
इंटिमेट एरिया को साफ और सूखा रखें। संतुलित आहार लें और पर्याप्त पानी पिएं।
ज्यादा दर्द या अनियमितता होने पर डॉक्टर से सलाह लें।
साथ है निम्न सावधानियां रखें:- कभी भी एक ही पैड को लंबे समय तक उपयोग न करें- इस्तेमाल किए गए पैड को कागज में लपेटकर डस्टबिन में डालें। गंदे या खुले में रखे पैड का उपयोग न करें। टाइट या गीले कपड़े पहनने से बचें।
पर्याप्त आराम करें और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
सही जानकारी और स्वच्छता का पालन करके बालिकाएं अपने स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल कर सकती हैं और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ सकती हैं।
कार्यक्रम में गणमान्य जन उपस्थित थे
प्रिंसिपल विनय जैन, सीमा कदम, पूर्व अध्यक्ष अनिल बाहेती, अध्यक्ष मनन सोनी, सचिव अनुज खंडेलवाल, परियोजना संयोजक ज्योति वालंजकर, तन्मय बजाज, साक्षी बजाज, प्रिंस जिंदल, काव्यांश जोशी, प्रियांश काकानी, गीता मेहरा, प्रतिभा मंडलोई, वंदना कनौजे, कामिनी भगल, वंदना मालवीय, मीनू पटेल आदि उपस्थित रहे साथी ही विद्यार्थियों को विशेष प्रकार के पेड़ दिए गए










