
*खण्डवा पुलिस द्वारा कानून/शांति व्यवस्था बनाये रखने पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में बलवा परेड का किया गया आयोजन।*

जिला खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा अगामी त्यौहार को ध्यान मे रखते हुए कानून/ शांति व्यवस्था बनाये रखने लगातार दुरुस्त तैयारी कि जा रही है।
इसी क्रम मे आज पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के मार्ग दर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारनेकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री गजेंद्र सिंह कवर के नेतृत्व मे पुलिस लाइन परेड ग्राउंड मे बलवा परेड का आयोजन किया गया।
बलवा परेड मे पुलिस बल को बलवा सामग्री धारण करने, प्रत्येक बलवा सामग्री का उपयोग व उद्देश्य से परिचय कराने, परिस्थितियों के अनुसार त्वरित विवेकनुसार कार्यवाही करने, विपरीत परिस्थितियों में स्वयं का बचाव करते हुए धैर्य पूर्वक कानून सम्मत कार्यवाही करने का अभ्यास किया गया।
बलवा परेड मे नगर पुलिस अधीक्षक, समस्त थाना प्रभारी एवं 100 अधिकारी/कर्मचारियों उपस्थित रहे।













